दाड़लाघाट: धुन्दन में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंदन से डॉक्टर मोहित भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के 359 विद्यार्थियों को प्रथम डोज लगाई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, नरेंद्र हांडा, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेन्द्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र लाल, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, पूनम, जागृति, मंजू, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
