दाड़लाघाट: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की छात्र का हुआ चयन
स्वच्छ हिमाचल अभियान के अंर्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की एक छात्रा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय की कक्षा आठवी की वंशिका को जिला स्तर कार्यक्रम में स्लोगन व नारा लेखन के लिए ऑनलाइन भाग लेने पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ। उनके द्वारा लिखा गया नारा "गूंजे घर घर में नारा साफ स्वच्छ हो हिमाचल हमारा" हिमाचल प्रदेश कौंसिल फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी एवम एनवायरमेंट शिमला हिमकॉस्ट द्वारा यह प्रतियोगिता पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान करवाई गई थी तथा विद्यालय के कला अध्यापक जगदीश चंद ने इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करवाया था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार,उप प्रधानचार्य प्रकाश शर्मा, विनोद बंसल, देशराज गिल सहित अन्य समस्त अध्यापकों ने बधाई दी तथा भविष्य में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2021 के लिए मेहनत करने की सलाह दी।
