दाड़लाघाट: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में मनाया गया विश्व एड्स दिवस | Solan News
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एसओपी के निर्देशों का पालन करते हुए नारा लेखन, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी से आठवीं कक्षा तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नारा लेखन में अंजलि सहगल, भाषण में कृतिका व उधव गुप्ता तथा चित्र कला प्रतियोगिता में संगम कपिला, हर्षिता तथा पूर्णिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एड्स दिवस पर अनिता कौंडल, सुमन और डॉ अनिता देवी ने बच्चों को एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त नरेन्द्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, जागृति कपिला तथा मुकेश कपिला ने बच्चों को एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
