दाड़लाघाट : राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी केंद्र घनागुघाट में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन
( words)
खंड धुन्दन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी केंद्र घनागुघाट में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में पुरानी एसएमसी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रावती को एसएमसी का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों में सुमन, चंपा देवी, आशा शर्मा, ममता शर्मा को एसएमसी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका संजय देवी, अजय गौतम, सुमन शर्मा व प्रमिला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
