दाड़लाघाट : 28 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
( words)
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के भराडीघाट फीडर के गांव थाच, बेमु, चमाकडी, पसल, दसेरन, ललहाना में 28 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट तृप्त राज शर्मा ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
