दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत बागा के करोग में अर्की के भाजपा नेता रत्न सिंह पाल ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
ग्राम पंचायत बागा के करोग में अर्की के भाजपा नेता रत्न सिंह पाल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत बागा में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बागा, मांगल बैरल के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने नेता का स्वागत किया। उन्होंने बागा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने हेतु किए गए प्रयासों के लिए अपनी खुशी जताई। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने बागा में हिमाचल सरकार द्वारा पीएचसी खोलने की मंजूरी दिलवाने के लिए रत्न सिंह पाल का आभार जताया। इस दौरान तीनों पंचायतों के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। भाजपा नेता ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें सरकार के समक्ष रखने व शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता धनीराम चौहान, राकेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला, अजीत सेन उप प्रधान बैरल, श्यामलाल उप प्रधान बागा करोग, हेमराज, प्रताप, मस्तराम, लालमन चौहान, राजकुमार, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, नंदलाल, पवन कुमार सहित पंचायत प्रधान, महिला मंडल व स्थानीय लोग मौजूद रहे।