दाड़लाघाट : रौड़ी गांव के पूर्व पंचायत सदस्य ने दुरुस्त करवाया रौड़ी गांव को जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग
रौड़ी पंचायत के अन्तर्गत रौड़ी गांव के पूर्व पंचायत सदस्य जगदीश शर्मा ने रौड़ी गांव की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाया। जगदीश शर्मा ने कहा कि उस सड़क पर रोजाना सेंकडों लोग पैदल चलते हैं व सैंकड़ो छोटी बड़ी गाड़ियाँ रोजाना इस मार्ग से गुजरती हैं,इस मार्ग के किनारे बनी बरसात के पानी की निकास नालियां पिछले एक साल से पानी के साथ बहकर आई मिट्टी से बुरी तरह बन्द पड़ी थी। जिस कारण बरसात का बहता पानी और मिट्टी बीच सड़क में जमा हो रही थी।जिस कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।जब कई दिनों तक इस मार्ग की सुध किसी ने नहीं ली तो उन्होंने अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के आधिकारियों ने तुरंत कम्पनी की लेबर भेजकर इन बन्द पड़ी नालियों को दुरुस्त किया और यहां पड़ी लगभग दो टिप्पर मिट्टी और कचरा उठवाया। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
