दाड़लाघाट : देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा स्वर्ण आयोग गठन के लिए संयुक्त बैठक का आयोजन
वन विश्राम गृह पीपलूघाट में देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा स्वर्ण आयोग गठन के लिए संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सवर्ण आयोग गठन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और जल्द ही नजदीकी सभी पंचायतों में संगठन की कार्यकारिणी गठित करने के लिए आव्हान किया गया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखकर आए हुए समस्त पदाधिकारियों ने लोगों का आभार जताया और स्वर्ण आयोग गठन की बैठक में रूमित सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर ने अपने विचारों से लोगों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद चइया धार पंचायत में सवर्ण आयोग गठन के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में सवर्ण आयोग गठन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन युवाओं, बुजुर्गो माताओं बहनों ने दिया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, मदन सिंह ठाकुर, जयदेव सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, चइयाधार पंचायत के उप प्रधान देव ठाकुर व संगठन के अन्य सदस्यों सहित लगभग २०० लोगों ने भाग लिया।