दाड़लाघाट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में विगत दिनों हुई चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में दाड़लाघाट के बाघल होटल के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया व मुख्यमंत्री चन्नी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भाजयुमो अर्की मंडल के सदस्यों ने कहा कि पंजाब की सरकार की लापरवाही के कारण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना एक बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों खराब हो चुकी है। इसके खिलाफ़ कड़ी कारवाई होनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो अर्की के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पूरी, सचिव हरीश शर्मा, प्रेम कंवर, नागेंद्र कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।
