दाड़लाघाट :हिमको फेडरेशन के चैयरमेन व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने गांव दडेउटा में सुनी लोगों की समस्याएं
हिमको फेडरेशन के चैयरमेन व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने मंगलवार को सुरजपुर पंचायत के गांव दडेउटा में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पिपलुघाट सिम्मू छिबर कुन्नी घनागुघाट सम्पर्क सड़क को पक्का करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उपमंडल की यही एक मात्र पुरानी सड़क है जिसे अभी तक पक्का नही किया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीपलूघाट चौक पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय,पार्किग और रेनशेल्टर बनवाने की मांग रखी। उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, पंचायत वार्ड सदस्य विमला, राजु, केसी शर्मा, कुलभूषण शर्मा, निर्मला, हुताशन शर्मा, किरपा राम ठाकुर, श्याम लाल, भीम चंद कौशल, वासुदेव सोनी, राम दास, भूपेंद्र कौशल, भुप्पी, मोहन लाल, उमेश, राजेन्द्र, रमेश आदि मौजूद थे।
