इंदाैरा : डागला स्कूल ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विधायक मलेंद्र राजन ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डागला में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसमें स्कूल की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गीत गाया गया। उसके बाद मुख्यातिथि की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। उसके बाद बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति और मनोरंजन से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। स्कूल के छात्रों ने घूमर नृत्य देश भक्ति भांगड़ा गद्याली नाटी, हिमाचली नृत्य आदि प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक मलेंद्र राजन द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे से पढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। वह छात्रों को किसी भी तरह की अगर मेरी मदद की जरूरत पड़ती है, तो निसंकोच मुझसे बात कर सकते हैं। आप देश का भविष्य है। देश के लिए काफी सारे कार्य आपको करने हैं। मैं भी एक आम परिवार से उठकर इस मुकाम तक पहुंचा हूं। छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गान कर समारोह का समापन किया गया। इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
