दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने दसेरन में निकाली जल यात्रा
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा दसेरन में जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत प्रधान मीना देवी व उपप्रधान पृथ्वी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचायत दसेरन व धुन्दन के विभिन्न गांव से स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा जल संकल्प माह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगो को जल महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों द्वारा प्राकृतिक स्त्रोतों की साफ सफाई,गंदे पानी से होने वाले रोगों,जल संरक्षण एवं भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया। भूपेंद्र गांधी ने बताया की पानी के प्राकृतिक स्त्रोत हमारी धरोहर है जिसको की हमें संजो कर रखना है साथ ही यह लोगो की जिम्मेवारी है कि इन स्त्रोतो की साफ सफाई व रखरखाव स्वयं करें। मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का जल संरक्षण प्रति यह एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा की फाउंडेशन द्वारा बनाए गए स्वंय सहायता समूहो के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश घर घर तक पहुंच रहा हैं जो की बहुत ही अच्छा कार्य है। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि,ग्राम जलागम समिति के सदस्य एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
