दाड़लाघाट सीएचसी अस्पताल को जल्द किया जाए शुरू
दाड़लाघाट में चार सालों से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल के भवन का मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन भवन के मुख्य गेट में ताले लटके होने से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।बता दे कि चार साल पूर्व में सीएचसी अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है व रंगाई पुताई का काम भी पूरा है, लेकिन अंदर का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा सीएचसी अस्पताल के लिए बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी नहीं हुई है। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से बनेे सीएचसी अस्पताल को संचालित होने में हो रही देर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष भी है। सभी इस उम्मीद में हैं कि सीएचसी अस्पताल समय से संचालित होगा तो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कांग्रेस सरकार के समय अस्पताल बनना शुरू हुआ था व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण कार्य एक साल के भीतर बनकर तैयार हो चुका है।
लेकिन प्रदेश सरकार ने इस भवन का उद्घाटन 13 अगस्त को तो कर दिया और इसे शुरू करने में देरी होना चिंता का विषय है। सीएचसी स्टाफ पैटर्न के अनुरूप केंद्र में चार डॉक्टर,एक दंत चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, एक मिड वाइफ नियुक्त किए जाएंगे। स्थानीय लोगों में सोमा कौंडल,इंद्र सिंह चौधरी,प्रेम केशव,जगदीश ठाकुर,अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा,नीरज कपिला,संजीव शर्मा,मुकेश शुक्ला,अजय, हेतराम, बाबूराम, धनीराम चौधरी, प्रदीप, रमेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चूका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन इस भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दिया।उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाये।
