दाड़लाघाट: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पंचायत कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों को किया गया सेनेटाइज़
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत विश्वव्यापी कोरोना महामारी का संक्रमण लोगों में बढ़ने की आशंका को देखते हुए पंचायत प्रधान बंसीराम भाटिया तथा उप प्रधान हेमराज ने सचिव धनीराम शांडिल व पंचायत चौकीदार पवन शर्मा के साथ मिलकर ग्राम पंचायत कार्यालय तथा दाड़लाघाट की मार्केट, सार्वजनिक स्थानों एवं दुकानों को सफाई कर्मचारियों की मदद से सेनेटाइज़ करवाया। पंचायत प्रधान बंसीराम भाटिया ने कहा कि क्षेत्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने की आशंका होने के कारण पंचायत ने कस्बे की पूरी मार्केट तथा सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज़ करने का निर्णय लिया ताकि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को ब्रेक किया जा सके। उन्होंने लोगों को हर समय मास्क पहनने, हाथों को साबुन से धोने तथा पर्याप्त समाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया।
