दाड़लाघाट: राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों को बच्चों की रचनात्मक और सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया गया। इस दौरान सरकार के निर्देशानुसार प्रदत बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सुनीता, संजय अश्वनी, ज्योति, पुष्पा, हेमावती सहित अन्य उपस्थित रहे।
