दाड़लाघाट : दाड़लाघाट कॉलेज के भवन के लिए राशि मंजूर करने पर सरकार का जताया आभार

दाड़लाघाट कॉलेज के भवन निर्माण हेतु सरकार द्वारा 14 करोड़ 56 लाख 43 हजार की राशि स्वीकृत होने पर इलाकावासियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2017 में खोले गए इस महाविद्यालय के स्थाई भवन को लेकर इस राशि हेतु शासकीय स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्रवासियों का खुश होना स्वाभाविक है। स्थानीय ग्रामीण प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण के लिए स्वीकृत हुई इस राशि के बाद एक-दूसरे को मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का ब्लाक कांग्रेस अर्की कमेटी के समस्त सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दाडलाघाट महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता को भी बधाई दी है।
सतीश कश्यप ने कहा कि दाड़लाघाट महाविद्यालय को 23 मई, 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा संचालित किया गया था और पांच करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने के पश्चात भी पिछले पांच सालों में जयराम सरकार ने इस महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य शुरू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। अब वर्तमान सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं सीपीएस संजय अवस्थी की अर्की के विकास को लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस महाविद्यालय के भवन निर्माण का रास्ता साफ हुआ। दाड़लाघाट महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महाविद्यालय के अधीक्षक ईश्वर दत शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अर्की कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव सीमा शर्मा, विमला ठाकुर, दाडलाघाट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, दाड़लाघाट के वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर लाला,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, सोशल मीडिया ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, जिला सोलन सचिव कृष्णा चौहान, ब्लाक कांग्रेस एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष सीडी बंसल,महासचिव ओम भाटिया, ब्लाक सचिव जयसिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कंवर, ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, डॉ मस्तराम शर्मा, तिलक गौतम, इंदर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश शुक्ला, अरुण शुक्ला,प्रेम केशव, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, मनोज गौतम, हेतराम ठाकुर, मनसा राम, सोहन लाल, कमलेश गौतम, प्यारे लाल, राम रत्न चंदेल, सत्या प्रकाश, जय सिंह ठाकुर ने दाडलाघाट महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का आभार जताया है।