दाड़लाघाट: अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई द्वारा फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
( words)
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशनल हेड अंबुजा सीमेंट लिमिटेड बलबीर सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बलवीर सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कठोर परिश्रम, ईमानदारी तथा अनुशासन के गुरु बताए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, एकल गाना, डांस, नाटी इत्यादि का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर फ्रेशर हर्ष कुमार और मिस फ्रेशर करुणा को चुना गया।
