दाड़लाघाट: बढ़ते कोरोना संकट के कारण विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक स्थगित
( words)
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित कर दी गई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों से अनुरोध है कि आगामी बैठक की जानकारी अलग से सूचित की जाएगी। इसके अलावा सभी सदस्यों से आग्रह है कि इस महामारी के दौरान मास्क व दूरी तथा अपने आप को सर्दी, जुकाम, खांसी के प्रकोप के लिए अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र की सलाह अवश्य लें। उन्होंने अनुरोध किया है कि बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलें।
