दाड़लाघाट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ आरंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आरंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण देव शर्मा ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे इन 7 दिनों में किसी के आदेश के अनुसार काम ना करें बल्कि अपने मन से जो भी क्रियाकलाप अध्यापकों द्वारा दर्शाए गए जाएंगे उन्हें कर ज्वलंत मुद्दे जैसे पर्यावरण, पर्यावरण प्राकृतिक आपदा, पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशीलता व नशे से दूर रहना इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जिस पर इस प्रकार के शिविर खरे उतरते हैं। अप्रत्यक्ष रूप से बच्चों को समाज के साथ जोड़ने का अनुभव मिलता है, अतः इन 7 दिनों में जो भी कार्यक्रम करवाए जाएंगे, उन्हें तन ,मन श्रद्धा से करें ताकि शिविर के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में 37 स्वयंसेवक 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील, कृष्णा कौंडल, दलवीर व विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
