दाड़लाघाट : चल्यावन गांव व पथरागल में स्वछता अभियान का हुआ आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत बरायली में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर पंचायत प्रधान डॉ रीता शर्मा के नेतृत्व में गांव चल्यावन व पथरागल में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए तकनीकी सहायक कर्मचंद कौशल ने बताया कि इस मौके पर गांव चल्यावन व पथरागल में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान डॉ रीता, पंचायत सदस्य पवन, पंचायत तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल, पवन कुमार, प्रकाश ठाकुर, रोशनी देवी, तारादेवी, अमी चंद, मस्तराम, धर्मचंद व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
