दाड़लाघाट : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
( words)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पंचायत मांगू, संघोई व चंडी (अर्की) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण के दौरान हरसंग धार में विभिन्न तरह के 300 पौधे रोपे। ललित गर्ग ने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरसंग धार में पौधे रोपे गए है। इस मौके पर पवन, ललित गर्ग, हेमराज भट्टी, राजेंद्र, प्रेम भारद्वाज, जितेंद्र, पंकज, जगदीश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
