दाड़लाघाट: अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से रौड़ी मार्केट तथा समस्त वार्डों को किया गया सेनिटाइज़
ग्राम पंचायत रौड़ी में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से बाज़ार तथा सभी वार्डों को सेनिटाइज़ करवाया गया। पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने की आशंका होने के कारण पंचायत द्वारा रौड़ी मार्केट तथा समस्त वार्डों को सेनिटाइज़ करवाया गया। रीना शर्मा ने लोगों से कहा कि वे सभी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और साबुन से हाथ धोते रहें जिससे की कोरोना की रफ्तार को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों को पर्याप्त समाजिक दूरी बनाए रखने हेतु भी जागरूक किया। इस अभियान में ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान रीना शर्मा, उप प्रधान जीत राम, वार्ड सदस्य रजनी गौतम, मदन शर्मा, हरदेव शर्मा, कृष्णा देवी, मीना देवी, कविता शर्मा और लता देवी ने अपना सहयोग दिया।
