दाड़लाघाट: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में वर्चुअल माध्यम से मनाया गया योग दिवस
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय योग शिविर के समापन तथा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभअवसर पर विशेष यौगिक क्रियाएं कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। यह शिविर 15 जून से लेकर 21 जून तक चला। जिसमें एनएसएस के लगभग 30 स्वयंसेवकों ने अपने परिवारजनों सहित रोज भाग लिया। योग कक्षा सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक आयोजित की जाती रही। इस आयोजन में स्वयंसेवियों ने अपने घरों में रह कर अपने परिजनों के साथ वर्चुअल योग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने अपने परिवार सहित घर से ऑनलाइन आसन, प्राणायाम व ध्यान की जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में छात्रों ने सर्वांग आसन, वृक्ष आसन, शीर्ष आसन, शव आसन तथा सूर्य नमस्कार आदि किए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए हिमानी भगत, प्रवीण कुमार, हिमानी कौशल, चेतन, पुष्पेंद्र, श्रुति, निधि सहित नीतिका के प्रयासों की सराहना की।
