दाड़लाघाट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में विशेष शिविर की हुई शुरुआत
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा मे सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारम्भ स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि यह शिविर18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर मे कुल 52 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं जोक़ि रात दिन शिविर मे ही रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, मदन लाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
