ऑनलइन माध्यम से प्रबुद्ध शिक्षाविदों को अपनी कक्षा में जोड़ रहीं ज्योति
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा खंड अर्की की अध्यापिका ज्योति महाजन द्वारा गूगल मीट एप का उपयोग करके विद्यार्थियों को प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षा में जोड़ा जा रहा है। ऑनलाइन कक्षा के द्वारा प्रतिदिन के शिक्षण कार्य के साथ-साथ विषययेतर गतिविधियों में विद्यार्थियों को जोड़कर सीखने के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं जिसमें विद्यार्थि बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जहां इस कोरोना महामारी के समय में प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थीयों को स्कूल में उपस्थित होना मुश्किल लग रहा था, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा की अध्यापिका ज्योति महाजन ने ऑनलाइन कक्षा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ रखा है। वह विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण प्रदान कर रही है। ज्योति महाजन अपने प्रयासों से राज्य व जिला के प्रबुद्ध शिक्षाविदों को अपने ऑनलाइन कक्षा में जोड़ रही हैं तथा विद्यार्थियों को सीखने तथा वार्तालाप करने के अवसर प्रदान कर रही है।
इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक सोलन रौशन जसवाल तथा जिला उपशिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा द्वारा ऑनलाइन कक्षा का निरीक्षण किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों से वार्तालाप कर अध्यापिका और विद्यार्थियों की कार्यकुशलता को जांचा। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अध्यापिका और बच्चों की सराहना की। इस ऑनलाइन कक्षा में स्त्रोत व्यक्ति डॉ विरेंद्र कुमार ने बच्चों को सुंदर लिखने व अच्छी लिखाई के महत्वपूर्ण तरीके बता रहे है। अब तक इस ऑनलाइन कक्षा में ज्योति महाजन ने विभिन्न प्रबुद्ध शिक्षाविदों को जोड़ चुकी है, जिनमे डॉ विरेंद्र, प्रदीप, कोमिला हरनोट, पूनम कश्यप शामिल हैं।
