दाड़लाघाट : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर मंगलवार को तीसरे दिन पहुंच गया। शिविर के तीसरे दिन प्रातः कालीन योग सत्र में प्रकाश चंद बट्टू ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाकर स्वयं सेवियों को समझाया कि योग से स्वास्थ्य में कैसे निखार आता है। बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ प्रवक्ता वाणिज्य संकाय नरेंद्र कपिला बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्वयसेवी सदस्यों को अपने संस्कारों को विकसित करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि संस्कार व अनुशासन विद्यार्थियों की प्रथम पहचान होते हैं। वहीं रात्रि कार्यक्रम में नरेश गौतम ने स्वयमसेवियों को शिक्षा में चहुंमुखी विकास का परामर्श दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस अनीता कौंडल, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा, अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, वरिष्ठ सहायक रजनीश गर्ग ने भी भाग लिया।
