देहरा : दयाल पंचायत ने बहादुरी के लिए राकेश कुमार को किया सम्मानित
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
ग्राम पंचायत दयाल में स्थित मंदिर में चोरी कर रहे युवक को पकड़ने वाले फोटोग्राफर राकेश कुमार को पंचायत ने गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया। राकेश ने पिछले साल 29 अक्तूबर को मंदिर में चोरी कर भाग रहे दो में से एक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। राकेश की बहादुरी से चोर मंदिर में चोरी नहीं कर पाए थे। 26 जनवरी को पंचायत ने उनको पुरस्कार प्रदान किया।
