देहरा : फोटोग्राफर राकेश कुमार को बहादुरी के लिए दयाल युवक मंडल ने किया सम्मानित
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
ब्लॉक परागपुर के तहत ग्राम पंचायत दयाल में स्थित मंदिर में चोरी कर रहे युवक को पकड़ने वाले फोटोग्राफर राकेश कुमार को अब दयाल युवक मंडल ने सम्मानित किया। राकेश ने पिछले साल 29 अक्तूबर को नेहरन पुखर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में चोरी कर भाग रहे दो में से एक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। राकेश की बहादुरी से चोर मंदिर में चोरी नहीं कर पाए थे। वहीं, इस ही बहादुरी के लिए दयाल युवक मंडल के प्रधान विनायक ठाकुर ने राकेश कुमार को शॉल ओर टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
