शिमला : नदी के किनारे कूड़े के ढेर पर मिली युवक की लाश
( words)

रोहड़ू में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने देखा कि नदी के किनारे एकत्र हुए कूड़े पर मृतक की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।