ऊना : दिल्ली से हमीरपुर जा रहे व्यक्ति की काेराेना से माैत
( words)
ममता भनोट। ऊना
ऊना जिला मुख्यालय पर कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह व्यक्ति दिल्ली से हमीरपुर जा रहा था। ऊना में इसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद इसे ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां इसका टेस्ट किया गया, जिसमें यह कोविड-19 पॉजिटिव पाया आया। व्यक्ति की हालत अधिक खराब थी, जिसके चलते मौके पर दम तोड़ दिया। इसकी उम्र 80 से अधिक बताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।