डाडासीबा : सिविल अस्पताल के समीप खोदे गए गहरे गड्डे का मजदूर पर गिरा मलबा, जख्मी
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
डाडासीबा सिबल अस्पताल मे नव भवन निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्डे मे शनिवार देर सायं उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया, जब अचानक मिट्टी का भारी भरकम मलबा गिरने से वहां काम में जुटा एक मजदूर उसके नीचे दब गया। गमनीत यह रही की उक्त मजदूर के मुंह को छोड़ कर बाकी अन्य शरीर व वहां मलबे में दब गया। वहां अन्य मजदूरों व मौजूद लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर मलबे के नीचे दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया, परंतु इस हादसे में उक्त मजदूर बुरी तरह जख्मी हाे गया है। लिहाजा विभाग की लाहपराही से आज एक प्रवासी अपनी जान से हाथ धो बैठता। वहीं, इस हादसे में उसके साथ कार्य कर रहे अन्य 4 मजदूर भी बाल-बाल बच गए हैं। घायल हुए मजदूर की पहचान जलीस अहमद उम्र 34 वर्ष पुत्र राईस अहमद ग्राम तिलमानी बरेली यूपी के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सरकार द्वारा मन्जूर हूए 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल के लिए नए भवन का निर्माण जोरों पर चला हुआ है।
लिहाजा करीब पिछले 2 दिन पहले जेसीबी द्वारा निर्माण कार्य के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था और उस गड्डे में शनिवार सुबह से ही मजदूर काम कर रहे थे। शाम को लगभग 5:00 बजे के करीब अचानक इस खड्डे का मलबा गिर गया, जिसमें एक मजदूर इस मलबे के बीच फंस गया और बाकी मजदूर घायल होने से बच गए। मजदूर मिट्टी गिरने से जमीन में धंस गया था, चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, तो सारे मजदूरों ने इकट्ठा होकर इस मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी से निकाला और तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भेज। सिविल अस्पताल के डॉ, शशांक शर्मा की टीम ने इस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक को सिर मे काफी चोटें आई हैं और पांव में भी फ्रैक्चर हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया जा रहा है।
डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस गहरे गड्डे के साथ बने पुराने अस्पताल भवन को पैदा हो सकता है। उधर, इस संबंध में कार्यवाहक बीएमओ डॉ पंकज कौडल ने डाडासीबा ने बताया पुरानी बिल्डिंग व कंस्ट्रक्शन साइट में मिट्टी गिरने से मजदूर घायल हुआ हैं। लोगों ने मजदूर को मिट्टी से बाहर निकाला काफी गंभीर चोटें आई हैं। मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीज को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है। उधर इस संबंध में अधिशासी हर्ष पुरी अभियंता कोटला बेहड़ हर्ष पुरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इस साइट को कांट्रेक्टर देख रहे हैं, उनकी ही जिम्मेदारी बनती है, इसलिए आप उनसे बात करें।
