पालमपुर : शीघ्र ही बस सुविधा से जोड़ा जाएगा देहल गांव-त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
ग्राम पंचायत बड़सर के अंतर्गत देहल गांव को भी शीघ्र ही बस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वड़सर बूथ के पालक त्रिलोक कपूर ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात के शुभ अवसर पर बड़सर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यही नहीं इस क्षेत्र के खारटी और कस्बा जुगेड़ गांव में रहने वाले लोगों को दोपहर व शाम को बस कल 28 मार्च सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर उसके बाद देहल गांव के लोगों से भी रू-ब-रू हुए और बहुत सारी समस्याओं का मौके पर निवारण भी कर दिया। इस अवसर पर कपूर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कुढ़न गांव में निर्माणाधीन कऊ सेंचुरी के कार्य का भी जायजा लिया।
भाजपा नेता कपूर ने विभाग से आग्रह किया है कि इस कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि आने वाले मई माह तक इस कऊ सेंचुरी को तैयार कर लिया जाए। इस मौके पर उनके साथ बड़सर पंचायत की पूर्व प्रधान किरण भट्ट, ग्राम केंद्र प्रभारी धर्मपाल, जिया पंचायत के उप प्रधान सुनील कुमार, वूथ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अशोक कुमार, मिलापचंद, कमलेश चंद, दिलवर सिंह, जिया पंचायत के पूर्व प्रधान मिलापचंद, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, ओम प्रकाश कपूर, बड़सर पंचायत के उप प्रधान राजकुमार, आईटी सेल के संयोजक संसार चंद, ठाकुर देशराज, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, भाजपा नेता विश्वनाथ व एससी मोर्चा महामंत्री रंजीत कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।