देहरा : धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में 78वां स्वतंत्रता दिवस
देहरा : धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में 78वां स्वतंत्रता दिवस
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में 15 अगस्त को बहुत ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया और फिर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने की। विद्यालय की सामाजिक-विज्ञान शिक्षिका, सरला यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए शब्द सुमनों से श्रद्धांजलि दी। बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया व इस दिवस की महत्ता बताई। स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी, नरेंद्र कुमार ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनायें देते हुए भविष्य में देश के प्रति भूमिका निभाने का आवाहन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। बच्चों को भारत के भविष्य के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखने और साथ मिलकर भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का आवाहन किया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हो और शेष विश्व को प्रेरित करता रहे।
