देहरा: भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा बोले,100 साल के बाद भी कांग्रेस परिवार मोह में जकड़ी हुई

कांग्रेस को लोकतंत्र की बात करना शोभा नहीं देता है। क्योंकि आज 100 साल के बाद भी कांग्रेस परिवार मोह में जकड़ी हुई है,ये बात भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कही हैं। उन्होंने कहा कि आज तक किसी दल ने या परिवार ने लोकतंत्र की हत्या की है तो इसके लिए कांग्रेस और गांधी परिवार जिम्मेदार है। प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों को खरीदने का इतिहास कांग्रेस का रहा है, कहा कि अगर विधायकों के पाला बदल में कोई लेन देन हुआ है तो प्रमाण सहित कोर्ट में जाएं। उन्होंने कहा, 1980 में शांता सरकार के विधायकों को रातों रात किसने खरीदा था।1992 में पुन: शांता सरकार को क्यों तोड़ा था। भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि देश में चुनी हुई सरकारों को गिराने का रिकॉर्ड भी कांग्रेस के नाम है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरपयोग कर देश की 90 राज्य सरकारों को तोड़ने का निंदनीय घृणित रिकॉर्ड भी कांग्रेस के नाम है। जिसमें 50 से अधिक राज्य सरकारों को तोड़ने का रिकॉर्ड इंदिरा गांधी के नाम है। आपातकाल में लोंगो के संवैधानिक अधिकारों को निरस्त करने का अलोकतांत्रिक रिकॉर्ड भी कांग्रेस के नाम है। उन्होंने कहा कि गरीबों को हॉस्पिटल में इलाज और ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं और कांग्रेस 25 लाख के इलाज का वादा कर रही है। 1500 रुपए महिलाओं को मिल नहीं रहे हैं। और वादा एक लाख देने का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता झांसे में आने वाली नहीं है। 4 जून को देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।