देहरा : आईटीआई नैहरनपुखर में 12 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। क्वेस कॉर्प लिमिटेड 12 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू लेगी। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाले कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से श्रीराम पिस्टन एंड रिंगस लिमिटेड के लिए युवाओं का चयन करेगी।
कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2020 से 2023 मे आईटीआई के तकनीकी व्यवसाय फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, और फाउंडरी मे कोर्स पूरा कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 14500 रुपये मासिक वेतन व इसके अतिरिक्त बोनस व भत्ते की सुविधा दी जाएगी।
पात्र युवा 12 फरवरी को सुबह दस बजे अपने बायो डाटा, मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक की प्रतिलिपियों के साथ आईटीआई नैहरनपुखर में पहुंच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य ई. ललित मोहन ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी आईटीआई पास छात्र अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट या ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल से मोबाइल नंबर (9418162333) व सदस्य रवि गुलेरिया से मोबाइल नंबर (8580467991) पर संपर्क करें।
