देहरा : हिमालयन आईटीआई लगबलियाना में 13 फरवरी को सजेगा रोजगार मेला
** सुजुकी मोटर 1000 से अधिक आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स को देगी रोजगार
** 21500 रुपये प्रतिमाह सैलेरी, कैंटीन और बस की सुविधा भी मिलेगी
हिमालयन आईटीआई लगबलियाना में विश्व प्रसिद्ध कंपनी सुजुकी मोटर 21500 रुपये प्रतिमाह सैलेरी पर 1000 से अधिक आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स को 13 फरवरी को रोजगार देने आ रही है। आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि इसमें वे युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है और 10वीं में 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक हैं। मेले में वर्ष 2017 से 2023 के बीच पासआउट छात्र भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में फिटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर ,पेंटर, टर्नर डीजल मैकेनिक डिप्लोमा होल्डर भाग ले सकते हैं। कंपनी की तरफ से विशेष सुविधा के रूप में कैंटीन और बस सुविधा सब्सिडाईजड रेट पर दी जाएगी और फ्री बर्दी भी दी जाएगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि वे जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 9 बजे से पहले हिमालयन आईटीआई प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करें।
