देहरा : पाइसा में बुजुर्ग दंपती का आशियाना छिना, गिर गया दो मंजिला मकान
( words)
उप मंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती पंचायत पाइसा के वार्ड नंबर 3 में बुधवार शाम एक स्लेटपोश दोमंजिला मकान की एक तरफ की दीवार अचानक गिरने से बुजुर्ग दंपती का आशियाना छिन गया। जानकारी के मुताबिक स्लेटपोश मकान की कच्ची दीवारों को पलस्तर करवाया जा रहा था कि इसी बीच घर की एक दीवार अचानक गिर गयी। गनीमत रही कि दीवार गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ।
इस घर में बुजुर्ग मेहर चंद पुत्र सुंदर राम जकन्दी पाइसा रहते हैं। अब दीवार गिरने से यह मकान रहने लायक नहीं रहा है। वहीं, जानकारी मिलते ही पाइसा पंचायत प्रधान चुन्नी लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है।