देहरा : देहरा डिपो की फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली HRTC बस अचानक हुई खराब
( words)
हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोई न कोई बस सडक़ किनारे खराब मिल जाती हैं, जिस कारण सवारियों को काफी परेशान होना पड़ता है। अब ऐसा ही मामला देहरा डिपो की फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली बस सुबह जसूर जाते समय बढ़ेला में खराब हो गई, जिस कारण सवारियों को भारी परेशानी हुई। जिसमे स्कूल कालेज के बच्चों को भी काफी परेशान होना पड़ा। और बच्चों को पैदल ही अपने स्कूल कालेज जाना पड़ा। इसी दौरान सवारियों ने परेशान होकर कहा की सरकार वीआईपी बसें खरीद लेती है मगर जनता के लिए पुरानी बसों का ही इस्तेमाल करती है।
