देहरा: संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
( words)
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के सदस्यों ने मंगलवार को देहरा में एसडीएम शिल्पी बेक्टा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें स्टेट केडर में शामिल करने का फैसला वापस न लिया तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। महासंघ के वरिष्ठ सलाहकार शशि राणा और बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मौके पर सुनील कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश भारती, अश्विनी कुमार, आशीष गर्ग, किरण देवी, अनिता कुमारी, सुषमा लता, पंकज दीपक, शिवानी, रजनी, ज्योति, अमिता कुमारी, शिवानी और रीना कुमारी आदि मौजूद रहे।
