देहरा : वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा की मासिक बैठक सम्पन्न
वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा की मासिक बैठक शुक्रवार को नेहरन पुखर स्थित देवी माता मंदिर में जगदीश चन्द आजाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भूपेश उप्पल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकार सिपहिया महासचिव, कैप्ट. दिलबाग कोषाध्यक्ष, सुनील वैद प्रेस सचिव सहित भागी राम, धर्मवीर खट्टा, सुमन ध्याल, रीता शर्मा, मोहिंदर धीमान, यशपाल, प्रकाश चन्द, शंकर परमार प्रबंधक, डे-केयर सेंटर तथा क्षेत्र के आमंत्रित स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री नैना देवी तथा श्री आनंदपुर साहिब का भ्रमण 07 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 25 दिसंबर तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर किया जाएगा।साथ ही मंच की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। कार्यकारिणी ने सपना देवी, विधवा स्व. सुमिंदर कुमार वार्ड नं. 1, देहरा को रु. 1000 मासिक अनुदान देने को स्वीकृति प्रदान की।
