देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन
( words)
केंद्रीय विद्यालय नलेटी ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से लेकर बाहरवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के द्वारा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ हुई। संजीव कुमार पीजीटी रसायन विज्ञान ने बच्चों को इस दिन की महत्ता के बारे में बताया। उसके बाद बच्चों के लिए निबंध लेखन, नारा लेखन, कार्ड मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस शुभ अवसर पर शिक्षा से संबंधित एक रैली भी निकाली। विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने बच्चों को इस दिन की शुभकामनाएं दी और अपनी शिक्षा में दिन प्रतिदिन उन्नति करने के लिए प्रेरित किया।