देहरा : रेल सेवा बहाली के लिए गुलेर में लोगों ने शुरू किया रेल चलाओ अभियान
** सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट शिवेंद्र सैनी के नेतृत्व में डीआरएम नॉर्थन रेलवे को भेजा पत्र
** कहा, कांगड़ा से बैजनाथ के बीच चला दी गाड़ी, लेकिन नूरपुर से गुलेर तक नहीं
नूरपुर से कांगड़ा के बीच पिछले आठ महीने से रेल सेवा बंद पड़ी है। ऐसे में स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उप मंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते रेलवे स्टेशन गुलेर में आज सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट शिवेंद्र सैनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र डीआरएम नॉर्थन रेलवे को भेजा गया। गुलेर रेलवे मास्टर के माध्यम से भेजे गए इस पत्र में नूरपुर से गुलेर तक रेलगाड़ियां बहाल करने की मांग रखी गई।
लोगों ने कहा कि एक महीना पहले कांगड़ा से बैजनाथ तक दो रेलगाड़ियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन कांगड़ा से नूरपुर के बीच रेल सेवा बहाल नहीं की गई है।
एडवोकेट शिवेेंद्र सैनी ने बताया कि लोगों को आगे आकर अपनी आवाज उठानी पड़ेगी और संघर्ष करने के लिए तैयार होना पड़ेगा तो वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि रेल बहाली के लिए विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
