देहरा : रक्कड़ में कटे चंदन के पेड़ों की निष्पक्ष जांच करे पुलिस व वन विभाग : सूर्यवंशी ग्गी
रक्कड़ में कटे 12 चंदन के पेड़ों में वन विभाग व पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 29 किलो चंदन पकड़ा है, इस पर समाजसेवी सूर्यवंशी जगबीर सिंह ग्गी ने सवाल खड़े किए हैं। ग्गी का कहना है कि वह इस मुद्दे को लाइम लाइट में लाने वाले हैं। यह चंदन लगभग 150 किलो था, जिसे अब 29 किलो दिखा दिया गया। ग्गी ने कहा उनके पास इसके साक्ष्य हंै कि विभाग गलत कार्रवाई कर रहा है। वह इस जांच को आगे तक लेकर जाएंगे। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
जगबीर सिंह ग्गी ने आरोप लगाया है वन व पुलिस विभाग इस विषय पर निष्पक्ष जांच नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि न जाने विभाग को किस बात का प्रेशर है कि वह ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ममाले में जांच बिठाने और निष्पक्ष जांच करवाने की अपील की है।
