देहरा: मुख्यमंत्री सुक्खू के देहरा दौरे के लिए तैयारियां शुरू : नरदेव कंवर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के को-ऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द देहरा का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी समय, जगह व दिनांक तय नहीं हुई है, लेकिन शीघ्र ही मुख्यमंत्री देहरावासियों से रूबरू होंगे। सीएम दौरे की तैयारी को लेकर उन्होंने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस देहरा में एसडीम देहरा सहित समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि सीएम अपने देहरा दौरे के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाएंगे। इस दौरान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
