देहरा: बीहन स्कूल में रेखा कुमारी को दूसरी बार चुना गया समिति का अध्यक्ष
( words)

देहरा उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीहण में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस प्रक्रिया में 70 अभिभावकों ने भाग लिया। रेखा कुमारी को सर्वसम्मति से दूसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनका नाम आशा देवी ने प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन देकर स्वीकार किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार को समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में अनिता, नीलम, दर्शना कुमारी, मोनिका, बन्दना, प्रवीण कुमारी, नीलम कुमारी, रीना देवी, आशा देवी, अनिता कुमारी, मीना कुमारी, वीना देवी, राधा देवी, इंचार्ज जगमोहन व अनिल को सदस्य व सलामदीन को समन्वयक सदस्य चुना गया।