देहरा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में सतनाम सिंह ने प्राचार्य का पद किया ग्रहण
( words)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में सतनाम सिंह ने प्राचार्य पद वीरवार को ग्रहण किया। इससे पहले वह केंद्रीय विद्यालय-1 जालंधर कैंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्राचार्य सबसे पहले विद्यालय के कर्मचारियों व विद्यार्थियों से मिले व एक परिवार की तरह कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय पहले से ही पढ़ाई व अनुशासन में अच्छा है व भविष्य में ऐसा ही रहेगा। बच्चे ही राष्ट्र का धन है और वही आगे चलकर एक अच्छे नागरिक की भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की मूल भावना को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।
