देहरा : डाडासीबा में जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास ने रखा मक्कू डैम का नींव पत्थर
** कूहलों के जरिये सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा डैम में एकत्रित पानी
** स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू व सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का जताया आभार
डाडासीबा में आज नजदीकी शतलाई बाग में सिंचाई हेतु बनने वाले मक्कू डैम का जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास द्वारा नींव पत्थर रखकर भूमि पूजन किया गया। डैम के निर्माण के लिए 13 लाख 99 हजार की राशि स्वीकृत हुई है।
इस डैम के बनने से खड्ड में बह रहे पानी को एकत्रित कर कूहलों द्वारा खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इलाके के सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान धर्मचंद, छोटू राम, प्रेम लाल, प्रीतम चंद, बिट्टू, गौरव, राकेश कुमार, राम कुमार, राजेश आदि का कहना है कि डैम का निर्माण होने से उन्हें व अन्य किसानों को खेतों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसलों की पैदावार में इजाफा होगा।उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास, डाडासीबा ग्राम पंचायत प्रधान सुचिता कंवर, व्यापार मंडल डाडसीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा,उप प्रधान परमेश्वरी दास,जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सपेहिया, जसवां परागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, पूर्व प्रधान बबीता मेहरा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।