देहरा : बीहन स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीहन में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में ढलियारा वार्ड से जिला परिषद सदस्य ईशान शर्मा मुख्य अतिथि रहे। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सालाना रिपोर्ट मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
वहीं, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी बांटे। ईशान ने बीहन स्कूल को 21 हजार रुपये दिए। साथ ही दो पंखे भी भेंट किए। प्राथमिक पाठशाला बीहन और नंगल के लिए भी दो दो पंखे भेंट किए। साथ ही बीहन स्कूल, प्राइमरी स्कूल नंगल और हुसैन अकादमी को दो-दो सोलर लाइटें भेंट कीं। समारोह में होशियार सिंह, अशोक कुमार, राजिदंर कुमार, विजय पाल सिंह, अनिल डोगरा, तरसेम ठाकुर, अनिल कुमार और रेखा आदि मौजूद रहे।
