देहरा : हरिपुर में बूथ अध्यक्ष व पालकों के साथ रविन्द्र रवि ने की बैठक
उपमण्डल देहरा के तहत हरिपुर स्थित विश्राम गृह में ग्राम केंद्र हरिपुर के अंतर्गत आने वाले बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालकों की एक सभा का आयोजन पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में जहां भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जारी नए निर्देशों के बारे में बूथ अध्यक्षों बूथ पालकों को अवगत करवाया गया वहीं पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि ने कहा कि किसी भी पार्टी में उसका संगठन बहुत ही अहम भूमिका अदा करता है साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत देश की ही नहीं बल्कि समस्त विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसमे सबसे बड़ा हाथ संगठन का है। रविन्द्र रवि का कहना है कि समस्त कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करना बहुत ही आवश्यक है। समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सरकार द्वारा किये जा रहे अथाह विकास कार्यों को जनता तक पहुंचना एवम जागरुक्त भी करना है ताकि लोग उक्त विकास योजनाओं का लाभ ले सके। इस अवसर पर देहरा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख संदीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वदर्शन शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुकृत सागर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर गुलेरिया, मंडल सचिव प्रवीण कुमार, अरविंद शर्मा, रंजीत सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिपुर अतुल महाजन व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।