समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से मिला दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल
दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दाड़लाघाट के बाघल होटल में मिला। इस अवसर पर दाड़लाघाट पंचायत के विभिन्न गांव से आए लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अवगत करवाया। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सोलन ने दाड़लाघाट कॉलेज के भवन को बनाने की मांग रखी। पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक राजा वीरभद्र ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दाड़लाघाट कॉलेज का भवन बनाया जाएगा व जो स्टाफ की कमी है, उसे जल्द भरा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाडलाघाट में स्टाफ की कमी व ननवनिर्मित अस्तपाल भवन को चालू करने की मांग भी रखी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसे जल्द पूरा किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के स्यार, जावी, ताऊनी, छामला रोड पक्का करने व बजट का प्रवधान, काकड़ा नैना देवी मंदिर रोड, गवाह पेयजल योजना व नैना देवी मंदिर, शमेली, बुडम, स्तोटी, ककेड, डवारु रोड सड़क कार्य को पूरा करने, वैटनरी से कोटला पुजारिया सड़क को बजट को लेकर विभिन्न गांव से आए लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, धर्म चंद शर्मा, पवन ठाकुर, सोहन लाल, मोहन ठाकुर, लाला शंकर, कमल कौंडल, अरुण शुक्ला, तिलक राज शर्मा, कमलकांत चंदेल शामिल रहे।
